हिमाचल मित्र मण्डल नई दिल्ली के 20वें वार्षिक समारोह में कृष्ण कुमार सकलानी का भव्य स्वागत, जीता सभी का दिल

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 06:14 PM (IST)

नई दिल्ली : हिमाचल मित्र मण्डल नई दिल्ली के 20वें वार्षिक समारोह में जोगिन्दरनगर विकास मंच के संस्थापक कृष्ण कुमार सकलानी का आयोजकों ने भव्य स्वागत किया। 

कृष्ण कुमार सकलानी एक सफल उद्यमी हैं तथा उन्होंने मण्डी जिला में अनेक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को मुफ्त नेत्र चिकित्सा कैंप, गरीब लोगों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता, कोविड महामारी के दौरान मुफ्त राशन तथा गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए दिल खोल कर मदद की है। वह दिल्ली में कार्यरत हिमाचली संस्थाओं के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हैं और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News