हिमाचल जाने वालों के लिए राहत भरी खबर, Entry Tax को लेकर आई नई Update

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 04:27 PM (IST)

पंजाब डेस्क: हिमाचल जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने एंट्री टैक्स में कटौती करते हुए वाहन चालकों को बड़ी राहत दी है।

नई दरों के अनुसार, सभी वाहनों के एंट्री टैक्स में 30 से 250 रुपए तक की कटौती की गई है। अब 5 सीटर कार के लिए 130 रुपये की जगह केवल 70 रुपए देने होंगे, जबकि 6 से 12 सीटर वाहनों का टैक्स 130 रुपए से घटाकर 100 रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा ट्रक चालकों को भी राहत दी गई है। 12,000 से 25,000 किलोग्राम वजन वाले 2 एक्सल ट्रकों का टैक्स 570 रुपये से घटाकर 320 रुपये कर दिया गया है। वहीं 3 एक्सल वाहनों का टैक्स 600 रुपए से घटाकर 570 रुपए कर दिया गया है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि राज्य में रजिस्टर्ड हल्के वाहनों (निजी और कमर्शियल) को इस टैक्स से छूट दी गई है। यह फैसला टैंपो, ट्रक और टिपर चालकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। साथ ही पंजाब और हिमाचल के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद और नाराजगी पर भी अब विराम लग गया है। सरकार ने संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नई दरें लागू करने के निर्देश दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News