जमीनी विवाद पर गाली-गलौज, बाद में की फायरिंग

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 07:07 PM (IST)

तरनतारन(रमन): थाना सरहाली पुलिस ने जमीनी विवाद की रंजिश के तहत व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और फायर करने पर 1 व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

पुलिस को दी शिकायत में जसबीर सिंह पुत्र ऊधम सिंह निवासी वराना थाना सरहाली ने बताया कि उसका चमकौर सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी वराना के साथ अदालत में जमीनी विवाद चल रहा है। इसी की रंजिश को लेकर गत दिवस चमकौर सिंह ने जसबीर सिंह के साथ गाली-गलौज किया। 

इससे रोकने पर उसने जसबीर सिंह पर फायर भी किए तो उसने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। इस संबंधी ए.एस.आई. गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके अरैस्ट करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News