भारत-पाक बॉर्डर पर ड्रोन तस्करी नाकाम, हेरोइन की बड़ी खेप जब्त

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 05:47 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार, कुमार, मलहोत्रा, परमजीत, खुल्लर, आन्नद) : जिला फिरोजपुर में एस.एस.पी. सरदार भूपिंदर सिंह सिद्धू के दिशा निर्देशों अनुसार चलाए गए युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत बी.एस.एफ. और पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर के नजदीक ज्वाइंट सर्च ऑप्रेशन के दौरान पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन से भेजी गई 12 किलो 837 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

एस.पी. इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर मनजीत सिंह ने बताया कि बी.एस.एफ. की 99 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अविषेक आनंद द्वारा थाना आरिफके के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर बलराज सिंह को यह लिखती जानकारी भेजी गई जिसमें उन्होंने बताया कि फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर के नजदीक गांव अक्कू वाला के एरिया में उन्होंने ड्रोन की एक्टिविटी देखी है और और इस एक्टिविटी को देखते हुए बीएसएफ की ओर से बनती जरूरी कार्रवाई की गई ।

उन्होंने बताया कि इस गुप्त जानकारी के आधार पर बी.ओ.पी. बहक पिछाडीयां के एरिया में एसिस्टेंट कमांडेंट अविषेक आनंद और थाना आरिफके के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर बलराज सिंह के नेतृत्व में बी.एस.एफ. और पुलिस की ओर से ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन के दौरान गांव अक्कूवाला के गेहूं के खेतों में से अलग-अलग हेरोइन के पैकेट बरामद हुए। उन्होंने बताया कि थाना आरिफके में पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट कमर्शियल के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News