Ludhiana में देर शाम को हुई बरसात ने मौसम के बदले मिजाज, फिर से बढ़ा ठंड का एहसास

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 09:23 PM (IST)

लुधियाना (खुराना) : पिछले कई दिनों से आसमान में खिल रही तेज़ धूप के कारण लोगों को दोपहर के समय गर्मी महसूस होने लगी थी, लेकिन इस दौरान मंगलवार की देर शाम को हुई बरसात ने महानगर में मौसम के मिजाज एक बार फिर से बदल कर रख दिए हैं। 

देर शाम को तेज रफ्तार हवाओं के साथ चली बरसात ने शहर वासियों को एक बार फिर से ठंड का एहसास करवा दिया है। ऐसे में तापमान में भारी गिरावट आने के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। शहर के विभिन्न बाजारों में देर शाम को खरीदारी करने के लिए निकले लोग तेज रफ्तार हवाएं चलने और बरसात के कारण काफी परेशान होते दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहने और बरसात होने के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है जिसके कारण एक बार फिर से ठंड पड़ने की संभावनाएं बन रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News