पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज, पढ़ें क्या है पूरा मामला
punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 03:24 PM (IST)
चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में उस समय हंगामा हो गया जब सिख इतिहास से जुड़े एक कार्यक्रम में आरएसएस के एक अधिकारी को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया।
छात्रों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया और कई छात्रों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कई छात्रों को चोटें भी आईं।
दरअसल, छात्रों का आरोप है कि सिख इतिहास से जुड़े कार्यक्रम में आरएसएस से जुड़े व्यक्ति को मुख्य अतिथि बनाना उचित नहीं है। उनका कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों में सिख इतिहास के विशेषज्ञ विद्वानों को शामिल किया जाना चाहिए।

