Lawrence गैंग का गुर्गा पुलिस की राडार पर, रणबीर सिंह से मांगी थी 20 करोड़ की फिरौती
punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 05:30 PM (IST)
पंजाब डैस्क : बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को धमकी देने वाले मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हरिचंद्र उर्फ हेरी बॉक्सर पर मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने हेरी के खिलाफ लक आउट सर्कलर (LOC) जारी किया है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी चल रही है। हैरी लारैंस का सहयोगी है और इस समय अमरीका में लारैंस गैंग से जुड़ी गतिविधियां देख रहा है।
मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, रणवीर सिंह के मैनेजर विजय सुब्रमनियन को कुछ दिन पहले एक धमकी भरा वॉइस नोट मिला था। इस नोट में धमकाने वाले ने खुद को हेरी बॉक्सर बताया और 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। इस धमकी के सामने आने के बाद, मुंबई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वॉइस नोट की सत्यता की जांच के लिए इसे पंजाब और हरियाणा पुलिस को भेजा। जांच के दौरान वॉइस नोट में शामिल आवाज की पुष्टि की गई और यह सुनिश्चित हुआ कि धमकी देने वाला वही है जिसे हेरी बॉक्सर के नाम से जाना जाता है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने हेरी बॉक्सर के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की। वर्तमान में हरिचंद्र अमेरिका में छिपा हुआ है और अंतरराष्ट्रीय रडार पर उसकी तलाश जारी है।

