निहंग ने गैंगस्टर लॉरेंस से मांगी मदद,  कहा-BJP ज्वाइन करने के बाद मिल रही धमकियां

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 08:14 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब की राजनीति और आपराधिक जगत से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद राज्य में नई बहस छिड़ गई है। मोगा जिले के चड़िक गांव से संबंध रखने वाले निहंग बाबा सतनाम सिंह ने एक वीडियो जारी कर गैंगस्टर Lawrence Bishnoi से मदद की गुहार लगाई है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बाबा सतनाम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन करने के बाद उन पर दो बार हमला हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि कुछ कट्टरपंथी तत्व, जिनके बारे में उन्होंने आरोप लगाया कि वे आईएसआई से जुड़े हैं, उन्हें निशाना बना सकते हैं। वीडियो में उन्होंने सीधे तौर पर लॉरेंस से अपील करते हुए कहा कि “अपना कोई भी आदमी मेरे पास भेज दो, मुझे बचा लो।” 
 
बाबा सतनाम सिंह का कहना है कि उन्होंने भाजपा इसलिए जॉइन की थी ताकि उनकी और उनके साथियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उनका आरोप है कि पार्टी जॉइन करने के बाद से विरोधी गुटों द्वारा उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। वे निहंग रसूलपुर का खुलकर समर्थन करते रहे हैं, जिसके चलते कुछ जत्थेबंदियों के साथ उनका मतभेद भी सामने आया। हालांकि बाद में सतनाम सिंह ने कहा कि उन्होंने मानसिक दबाव के चलते लारैंस से मदद की गुहार लगाई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News