SAD-BJP गठबंधन की चर्चाओं पर बोले सुनील जाखड़
punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 02:32 PM (IST)
जालंधर/चंडीगढ़ (वेब डेस्क): शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच फिर गठबंधन होने की चल रही चर्चाओं के बीच पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तीखा सियासी हमला बोलते हुए कहा कि इस संभावित गठबंधन की खबरों ने कांग्रेस खेमे में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
सुनील जाखड़ ने तंज कंसते हुए कहा कि पहले तो कांग्रेसियों को सिर्फ जाखड़ का ही 'भूत' दिखाई देता था पर आजकल उन्हें दो भूत दिखाई देने लगे हैं। उनके मुताबिक कांग्रेस नेता इस सोच में डूबे हुए हैं कि अगर ये दोनों पार्टियां (अकाली दल और भाजपा) फिर से साथ आ गईं तो उनका क्या बनेगा। सुनील जाखड़ ने आगे कहा कि विपक्ष के नेता इतने घबराए हुए हैं कि उन्हें रात में भी इस गठबंधन के सपने आ रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

