DM गगनदीप सुसाइड केस में मनोरंजन कालिया ने खड़े किए सवाल, बोले- कितनी मजबूरी रही होगी कि...
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 05:21 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अधिकारी गगनदीप सिंह द्वारा सल्फास खाकर आत्महत्या के मामले में भाजपा के मनोरंजन कालिया ने खवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि ये बेहद दुखद है कि वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अधिकारी गगनदीप सिंह ने आत्महत्या कर ली है। उसके साथ ही उन्होंने अपने डाईंग डिक्लेरेशन में मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम लिया है।
मनोरंजन कालिया ने कहा कि कितनी मजबूरी रही होगी कि अपने परिवार और बच्चों को छोड़कर उन्हें आत्महत्या करनी पड़ी। इसका मतलब है कि उन पर कितना प्रेशर डाला गया होगा कि जो कॉन्ट्रैक्ट है वह लालजीत सिंह भुल्लर के रिश्तेदार को दिया जाए। उन्होंने कहा कि कट्टर ईमानदार पार्टी बनती थी उसकी पोल आज खुल गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिर्फ इस मामले में मंत्री का इस्तीफा लिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में अब तक एफ.आई.आर. होनी चाहिए थी और मंत्री को गिरफ्तार किया जाना चाहिए था। उनका कहना है कि अब हद पार हो गई है कि कर्मचारी आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में सी.बी.आई जांच होनी चाहिए। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि पुलिस इस मामले में एफ.आई.आर. दर्ज करे और अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी को बचाने की कोशिश न की जाए और सख्त कार्रवाई हो।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

