पंजाब के गांव में लेप्टोस्पायरोसिस का कहर, प्रधानमंत्री ऑफिस तक पहुंची शिकायत

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 04:01 PM (IST)

पंजाब ​​डेस्क (अनिल): फिरोजपुर के हजारा सिंह वाला गांव में गंदे और दूषित पीने के पानी के कारण फैले लेप्टोस्पायरोसिस मामले की शिकायत प्रधानमंत्री ऑफिस (PMO) नई दिल्ली तक पहुंच गई है। इस मामले को लेकर मशहूर कानूनी विद्वान डॉ. गौरव अरोड़ा द्वारा पी.एम.ओ. को विस्तारपूर्वक शिकायत दर्ज करवाई गई है और इस मामले में डिप्टी कमिश्नर सहित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई है। उन्होंने अपनी याचिका में बताया कि गांव में अब तक 32 लोग इंफेक्शन का शिकार हो चुके हैं, जिनमें से 13 नाबालिग बच्चे हैं और एक नाबालिग लड़की की मौत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में भी आर.ओ. सिस्टम बंद हैं, पीने के पानी की टंकियों में मरे हुए कबूतर और चूहों की गंदगी है। इसके अलावा कई पानी की टंकियां बिना ढक्कन के खुली पड़ी हैं।

शिकायत में लगाए आरोप 

डॉ. गौरव अरोड़ा ने अपनी शिकायत में कहा कि यह घटना जिला प्रशासन की गंभीर लापरवाही और जन सेहत प्रणाली की नाकामी का नतीजा है। उन्होंने संविधान की धारा-21 के तहत जीवन के अधिकार के उल्लंघन का मुद्दा भी उठाया है।

की ये मांग 

उन्होंने मांग की है कि इस मामले की हाई-लेवल, स्वतंत्र और समय पर जांच की जाए। इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर, एस.डी.एम. और संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ फौजदारी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाए। डॉ. गौरव अरोड़ा ने गांवों के पीने के पानी के सिस्टम का स्टेट-लेवल ऑडिट कराने की मांग की है। डॉ. गौरव अरोड़ा ने कहा कि बच्चों की जान से खिलवाड़ करने वाली लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती और इस मामले में सख्त जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News