पुलिस का Action: कोर्ट परिसर के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियों के मामले में 5 गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Feb 08, 2023 - 05:05 PM (IST)

लुधियाना (तरुण) : लुधियाना के कोर्ट परिसर के बाहर मंगलवार हुई फायरिंग के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि यह मामला पुराना रंजिश है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पहले पक्ष के मनजिंदर भल्ला उर्फ मनी और गुरचरण सिंह उर्फ टिंकू के रूप में हुई है, जबकि दूसरे पक्ष के इंद्रपाल सिंह की तलाश जारी है। इसके साथ ही दूसरे पक्ष के मस्तान उर्फ टैंबो, सुखदीप व लवदीप को गिरफ्तार किया गया है।
दूसरे पक्ष के साहिल व हिमांशु घायल हो गए हैं। ए.सी.पी. जसरूप कौर ने बताया कि फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल इंद्रपाल सिंह की है। सूत्रों के मुताबिक इंद्रपाल सिंह कांग्रेस के एक बड़े नेता के करीबी बताए जाते हैं। दोनों पक्षों के बीच कई बार हिंसक झड़प हो चुकी है। डी.सी.पी. सौम्या मिश्रा ने देर रात एक वीडियो जारी कर जानकारी दी कि 2 पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है।
मॉडल टाउन में दर्ज एक मामले को लेकर 2020 में दोनों पक्षों के बीच पेशी हुई थी। कोर्ट में दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। उन्होंने कहा कि यह कोई गैंगवार नहीं है और लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करने वाले का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here