अज्ञात व्यक्ति ने शराब के सब-वेंडर को लगाई आग, CCTV खंगाल रही पुलिस

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 09:06 AM (IST)

लुधियाना (राज): शहर के बहादुरके रोड इलाके में असामाजिक तत्वों द्वारा शराब के एक सब-वेंडर (ठेके) को आग के हवाले करने का मामला सामने आया है। इस घटना में ठेके के अंदर पड़ी शराब और सारा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया है।

पूरी तरह तबाह करने की नीयत से लगाई आग
जानकारी के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर हरभजन सिंह पुलिस पार्टी के साथ बीती 23 जुलाई को गश्त के दौरान ढोलेवाल चौक लुधियाना में नाकाबंदी पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि 'फ्रेंड्स वाइन' वालों ने ट्यूबवेल के पास, बहादुरके खेत, मिलिट्री कैंप, मोहल्ला अर्जुन देव नगर लुधियाना में अपना एक शराब का सब-वेंडर खोला हुआ था। आरोप है कि बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उक्त शराब के सब-वेंडर और उसके अंदर पड़े सामान को पूरी तरह तबाह करने की नीयत से उसमें आग लगा दी।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
आग इतनी भयानक थी कि सब-वेंडर में रखी सारी शराब और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। मुखबिर की सूचना और जांच के आधार पर थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मामले की आगे की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News