पंजाब बंद के बीच Jalandhar में खुली Wine Shop, Emergency सेवाओं को लेकर उठे सवाल
punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 11:12 AM (IST)
जालंधर : जेल में बंद सिखों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की तरफ से 21 अगस्त को किए गए 'पंजाब बंद' के आह्वान का असर राज्य भर में देखने को मिल रहा है। वहीं पंजाब बंद के दौरान जालंधर की जोहल मार्केट से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। बाजार की ज्यादातर दुकानें बंद हैं और बंद का असर साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन इसी बीच एक शराब का ठेका खुला नजर आया।
बंद दुकानों के बीच शराब का ठेका खुला होने से अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इसे बंद से बाहर क्यों रखा गया? क्या शराब के ठेके को किसी विशेष श्रेणी में रखा गया है या फिर इसके लिए अलग नियम हैं? बंद के दौरान जहां सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं खुली रखने का ऐलान किया गया था। ऐसे में जोहल मार्केट में बंद दुकानों के बीच खुले शराब के ठेके की तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, ठेका खुला रखने को लेकर संबंधित प्रशासन या विभाग की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

