पुलिस से बचने के चक्कर में बुरा फंसा शराब तस्कर, खाई में पलटी कार

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 04:16 PM (IST)

बरनाला: पुलिस ने अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके कब्जे से 60 बोतल देसी शराब बरामद की है। जानकारी के मुताबिक रायकोट-बरनाला रोड पर पुल ड्रेन भद्दलवड्ड के नजदीक की घटना है, जहां नाके पर पुलिस को देख आरोपी ने कार को भगाने लगा और कार पर अपना कंट्रोल खो बैठा और खाई में पलट गई।

 इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना ठुल्लीवाल के एसएचओ ने बताया कि नाके के दौरान पुलिस को देख आरोपी भागने लगा। इस दौरान कार तेज रफ्तार होने के चलते कंट्रोल से बाहर हो गई और खाली में पलट गई। उन्होंने बताया कि, पुलिस पार्टी बस स्टैंड अमला सिंह वाला के पास गश्त कर रही थी, इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गुरप्रीत सिंह निवासी बीहला, हरियाणा और चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर महल कलां और ठुल्लीवाल इलाके में महंगे दामों पर सप्लाई करता है। इस समय वह कार में शराब की खेप लेकर इलाके की तरफ आ रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए भद्दलवड्ड के नजदीक नाका लगा लिया। इस दौरान वाहनों की जांच के दौरान एक संदिग्ध कार आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने जब कार को रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने कार को तेजी से भगा लिया । कार का कंट्रोल खो बैठने से खाई में पलट गई। पुलिस ने मौके पर तुरन्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से 60 बोतल अवैध शराब बरामद हुई है। इसमें देसी शराब, ठेका सोफी मार्का चंड़ीगढ़ शामिल है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर के रिमांड हासिल किया जाएगा। ताकि उसके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News