लोकसभा चुनाव 2024 : लुधियाना में राजा वड़िंग की बढ़त बरकरार, रवनीत बिट्टू से चल रहे आगे

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 11:20 AM (IST)

लुधियाना : लोकसभा चुनाव की गिनती शुरू हो गई है। लुधियाना सीट की बात करें तो यहां से बीजेपी से रवनीत सिंह बिट्टू, कांग्रेस से अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, अकाली दल से रणजीत सिंह ढिल्लों, आम आदमी पार्टी से अशोक कुमार पाराशर पप्पी मैदान में उतरे हैं, जबकि यहां से बहुजन समाज पार्टी से दविंदर सिंह पनेसर मैदान में उतरे हैं। यहां हमें राजा वरिंग और रवनीत बिट्टू के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है।

कांग्रेस प्रत्याशी राजा वड़िंग की बढ़त बरकरार 

ताजा रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार राजा वड़िंग को अब तक 72761, बीजेपी उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू को 67554 और अशोक पाराशर पप्पी को 51984 और अकाली दल के रणजीत सिंह ढिल्लों को 21916 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

अब तक के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस उम्मीदवार राजा वड़िंग आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर रवनीत सिंह बिट्टू और तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अशोक पाराशर पप्पी चल रहे हैं। आपको बता दें पहले रुझानों में यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू आगे चल रहे थे, लेकिन अब कांग्रेस उम्मीदवार राजा वारिंग आगे निकल गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News