Loksabha Election: चुनाव आयोग ने पंजाब के लोगों से की खास अपील

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2024 - 02:40 PM (IST)

पंजाब: पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय द्वारा एक पॉडकास्ट जारी की गई है। इस पॉडकास्ट में मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने लालच में आकर वोट देने से मना किया है। पॉडकास्ट का तीसरा एपिसोड चुनाव आयोग के ऑफिशियल सोशल मीडिया के पेजों पर डाला गया है। 

जानकारी के अनुसार सिबिन सी जो कि पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी हैं, ने पॉडकास्ट के जरिए लोगों को चुनाव के दौरान किसी भी तरीके के प्रलोभन से बचने के बारे में सूचित किया है। उन्होंने चुनाव के दौरान बांटे गए समान, बांटे गए नोटों या अन्य वस्तुओं से जुड़ी बात कही। उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव केंद्रों में मतदाताओं के लिए काफी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। चुनाव अधिकारी ने लोगों के डाउट्स तथा उनके द्वारा पूछे सवालों का जवाब भी दिया।

2024 लोकसभा चुनावों की जानकारी के लिए व्हाट्सएप पर 'मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब' से एक चैनेल भी बनाया गया है ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि चुनाव के बारे में पूरी जानकारी पाने के लिए चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडलस को फॉलो और सब्सक्राइब किया जाना चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News