उधार दिए पैसे मांगे तो दोस्त ने किया खौफनाक कारनामा, सामने आई वीडियो ने उड़ाए होश
punjabkesari.in Wednesday, Dec 24, 2025 - 02:52 PM (IST)
बटाला: गांव गोकूवाल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां उधार दिए पैसे वापस मांगने पर दोस्त को गोली मार दी गई। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है जो कि पीड़ित की पत्नी द्वारा बनाई गई है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि व्यक्ति 315 बोर की राइफल से अपने दोस्त की टांग में गोली मार देता है जिसके बाद टांग के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान पीड़ित की पत्नी और ड्राइवर मुश्किल से भागकर अपनी जान बचाते हैं।
पता चला है कि पीड़ित अमृतसर का रहने वाला है। वह अपने दोस्त से उधार दिए पैसे वापस लेने गया था। यहां दोनों के बीच बहस हो गई और आरोपी ने गुस्से में आकर उसे गोली मार दी। फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान बटाला के गोकूवाल गांव के रहने वाले परमजीत सिंह संधू के रूप में हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

