ग्रंथी सिंह की रातों-रात चमकी किस्मत, बेटी ने बना दिया लाखों का मालिक
punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 05:17 PM (IST)
फाजिल्का (सुनील नागपाल): फाजिल्का के गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह जसपाल सिंह की किस्मत पहली बार लॉटरी खरीदते ही चमक उठी। खास बात ये रही कि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को साथ लेकर लॉटरी की दुकान से टिकट खरीदी और बेटी द्वारा चुनी गई टिकट पर 3 लाख रुपये का इनाम निकला। जैसे ही लॉटरी लगने की खबर मिली जसपाल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह लॉटरी वाले की दुकान पर पहुंचे, जहां उनका नोटों का हार पहनाकर स्वागत किया गया। ढोल की ताल पर नाचते हुए उन्होंने अपनी खुशी का इजहार किया।
जसपाल सिंह ने बताया कि वह पिछले करीब 3 साल से फाजिल्का के आनंदपुर मोहल्ला में स्थित संत बाबा हरनाम सिंह जी के गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी सिंह के तौर पर सेवा कर रहे हैं और रोजाना गुरबानी का पाठ करते हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने पहली बार लॉटरी में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया। वह अपनी दोनों बेटियों रहमत प्रीत कौर और सुखमनप्रीत कौर को साथ लेकर लॉटरी की दुकान पर पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी बेटी को सिक्किम स्टेट लॉटरी का टिकट दिया। सिर्फ 210 रुपये के टिकट ने उनकी किस्मत बदल दी और इस टिकट ने 3 लाख रुपये का दूसरा इनाम जीत लिया।
सेतिया जी लॉटरी एजेंसी के संचालक सोनू सेतिया ने बताया कि जसपाल सिंह पहली बार उनकी दुकान पर आए थे। उन्होंने 210 रुपये का सिक्किम स्टेट लॉटरी का टिकट खरीदा था और जब रिजल्ट आया तो इस टिकट पर 3 लाख रुपये का इनाम निकला, जिसके बाद पूरा माहौल ढोल-नगाड़ों से गूंज उठा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

