Punjab : पेंटर की 25 लाख रुपए की निकली लॉटरी, खुशी के मारे आंखों से निकले आंसू
punjabkesari.in Sunday, Jan 04, 2026 - 12:53 PM (IST)
समाना (अशोक) : कहावत है कि भगवान जब भी देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। कुछ ऐसा ही हुआ शहर की इंद्रापुरी निवासी सतीश कुमार के साथ। पेंटर और मजदूरी का काम करने वाले सतीश कुमार को जब भगवान ने दिया तो छप्पर फाड़ कर 25 लख रुपए की लॉटरी द्वारा दिया।
लॉटरी विजेता सतीश कुमार ने बताया कि वह बीते दिन डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर चौक पर बब्बी लाटरी स्टाल पर पंजाब स्टेट डियर लॉटरी की 50 रुपये वाली 6 टिकट ली थी तो उसे फोन पर बताया गया कि उसका 25 लख रुपए का इनाम निकला है तो उसके खुशी के मारे आंखों से आंसू निकल पड़े।
सतीश कुमार ने भगवान का धन्यवाद करते कहा कि अब उसका और उसके बच्चों का भविष्य उज्जवल हो जाएगा। वह इन पैसों से बच्चों की पढ़ाई लिखाई और मकान के लिए खर्च करेगा। बब्बी लॉटरी स्टॉल के मलिक बब्बी ने बताया कि सतीश कुमार का लॉटरी नंबर C 71246 का 25 लाख रुपए का इनाम निकला है और सतीश कुमार उनसे लगातार कई सालों से लॉटरी लेता आ रहा था।
आज भगवान ने उसकी पुकार सुन ली और सतीश कुमार की लॉटरी निकाल दी। बब्बी ने बताया कि इससे पहले भी उनके स्टाल पर से खरीदे गए टिकटों में से लाखों रुपए के नाम निकल चुके हैं। इस मौके पर बब्बी लाटरी स्टाल द्वारा सतीश कुमार का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया और उसे लड्डू खिलाकर भांगड़ा आदि डाला गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

