मजदूरों के साथ ''आप'' सरपंच ने की मारपीट, एक का पैर तोड़ा, दूसरे को लोहे की रोड से पीटा

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 08:52 PM (IST)

लुधियाना (अनिल) :  थाना सलेम टाबरी के अधीन आते गांव हुसैनपुर में लेबर का काम करने वाले मजदूरों को आम आदमी पार्टी के सरपंच द्वारा मजदूरी मांगने पर लोहे की रोड के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, जिस बारे में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में इलाज करवाने आए पीड़ित जगविंदर सिंह, परमजीत सिंह,सुच्चा सिंह और मिट्ठू ने  बताया कि वह सभी गांव हुसैनपुरा में मजदूरी का काम करते हैं और कुछ दिनो से वह गांव के सरपंच के कहने से गांव में पंचायत का काम दिहाडी पर कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक काम करने के बाद जब रात के समय वह बीती रात अपनी मजदूरी के पैसे लेने गांव के सरपंच के घर गए तो सरपंच द्वारा उनके साथ गाली गलौच किया गया जिसके बाद सरपंच ने लोहे की रोड से उन पर हमला किया गया।  सरपंच द्वारा जगविंदर सिंह के पैर पर लोहे की रोड मारी गई जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। परमजीत सिंह ने बताया कि सरपंच द्वारा उसकी पीठ और पैर भी लोहे की रोड से हमला किया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्होंने इसकी शिकायत थाना सलेम टाबरी की पुलिस को दर्ज करवा दी गई है ।

सरपंच ने सभी आरोपों को नकारा विरोधी झूठे इल्जाम लगा रहे 

जब उक्त मामले बारे गांव हुसैनपुरा के सरपंच मनमोहन सिंह के साथ बात की गई तो उन्होंने सभी आरोपी को नकारते हुए कहा कि उनके द्वारा किसी भी मजदूर के साथ कोई भी मारपीट नहीं की है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से वह गांव का सीवरेज के काम करवा रहे हैं अगर कोई व्यक्ति रात के समय शराब पीकर किसी जगह पर गिरकर कोई चोट लगवा लेता है तो उसमें उनका कोई दोष नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सभी लोग शराब पीने के आदी हैं, जो दिन और रात के समय शराब पीते रहते हैं। सरपंच ने कहा कि विरोधियों द्वारा जानबूझकर उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं ताकि सरपंच से किसी न किसी तरीके से पैसे वसूल किये जा सके। उन्होंने बताया कि सारे गांव वासियों और पंचायत को इन लोगों की सच्चाई का पता है। इन लोगों के बारे में किसी भी व्यक्ति से पूछताछ हा की जा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News