8 साल के मासूम की हत्या का मामला, आरोपी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 02:35 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): थाना सलेम टाबरी के अधीन आते बहादुर के गांव में रहने वाले 8 साल के मासूम बच्चे अमन का गला काटकर कत्ल कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर अमन खेल रहा था वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में उक्त आरोपी अमन को अपने साथ लेकर जाता दिखाई दिया था। इसके बाद पुलिस द्वारा उक्त आरोपी की पहचान की गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी पर 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला 2020 में थाना जोधेवाल में दर्ज किया गया था। इसमें आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई गई थी और उसके बाद आरोपी मेडिकल करवाने समय सिविल अस्पताल से पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया था। वहीं पुलिस द्वारा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News