"डाकू हसीना" ने लूटा Ludhiana, पति और Mastermind के खिलाफ Loc जारी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 14, 2023 - 03:46 PM (IST)

लुधियानाःलुधियाना में सी. एम.एस.  कंपनी से 8.49 करोड़ की लूट मामले को पुलिस ने 60 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में 10 में से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी मनदीप कौर और उसके 4 साथी अभी फरार हैं। इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने कहा कि कंपनी ने पहले 7 करोड़ की डकैती की बात कही और बाद में 8.49 करोड़ रुपए की लूट की बात कही।

इस मामले में एक डाकू हसीना मनदीप कौर और उसके 9 साथी शामिल हैं। लुटेरी मनदीप कौर डेहलों की रहने वाली है और बरनाला में शादी की है। केस में 2 मुख्य सूत्रधार मनदीप कौर और मनजिंदर मनी हैं। मनी कंपनी में 4 सालों से काम कर रहा था। दोनों में किसी तरह से दोस्ती हो गई, जिसके बाद लूट की वारदात को अंजाम देने पर सारा प्लान बनाया। लूट के लिए आरोपियों ने 2 Module बनाएं। इसके मुताबिक मनी बाइक से जबकि मंदिप कौर गाड़ी में गई। वारदात को अंजाम देने के डाकू हसीना के पति ने भी साथ दिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ LOC जारी कर दी है। 

3 बैगों में ले गए थे रकम 
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के पास 3 बैग थे। इनमें 2 बैगों में 3-3 करोड़ और तीसरे बैग में 33 लाख, 5 DVR, प्लास, सबला और अन्य सामान बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा 5 सदस्यों की टीम बनाई गई है और जल्द ही केस की रिवरी कर ली जाएगी।  
 
DGP ने दिया 10 लाख का इनाम 
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस तरह के मामले को सुलझाने के लिए डी. जी.पी. पंजाब ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही अवार्ड के तौर पर डी.जी.पी. पंजाब ने लुधियाना पुलिस को 10 लाख रुपए का कैश भी दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News