इस मामले को लेकर पंजाब में नंबर 1 पर है लुधियाना की सेंट्रल जेल

punjabkesari.in Thursday, Aug 03, 2023 - 02:04 PM (IST)

लुधियाना (स्याल): वर्ष 2016 में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में स्वत संज्ञान लेते हुए एक केस दाखिल किया था। इसके अनुसार पंजाब की जेलों में स्वास्थ्य, विशेषज्ञ डॉक्टर, आधारभूत संरचना और नशा छुड़ाने संबंधी सुविधाओं की निगरानी की जा रही है। इसी केस में आईजी (जेल) रूप कुमार अरोड़ा ने एक रिपोर्ट दाखिल की जिसके अनुसार पंजाब की लुधियाना जेल में क्षमता से अधिक 1071 नर कैदी हैं। इसी तरह अमृतसर की जेल में 912 कैदी क्षमता से अधिक है। इसके बाद पटियाला जेल में 642 रूपनगर की जेल में 569 होशियारपुर की जेल में 424 कैदी क्षमता से अधिक है। 

रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च 2023 तक पंजाब की जेलों में कुल 29970 स्त्री एवं पुरुष कैदी जेलों में बंद हैं जबकि पंजाब की जेलों की स्त्री पुरुष कैदियों की क्षमता 26556 है। कुल 29970 कैदियों में से 28357 पुरुष कैदी हैं और 1613 स्त्री कैदी हैं। इसके अतिरिक्त 44 बच्चे अपनी माताओं के साथ जेल में है। उपरोक्त 29970 कैदियों में से 23467 कैदी विचाराधीन है और 6503 कैदियों को सजा मिल चुकी है। पंजाब में अलग-अलग तरह की कुल 26 जेले हैं। इनमें 42 मेडिकल अधिकारियों की सेंट्रल जेल और जिला जेलों में नियुक्तियां की जा सकती हैं। लेकिन अभी तक कुल 33 नियुक्तियां हो चुकी है। इस रिपोर्ट के अनुसार दांत विशेषज्ञ, चमड़ी रोग के माहिर, स्त्री रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, आदि नियमित रूप से जांच के लिए जेलों में आते हैं। स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन स्थिति के लिए पंजाब की जेलों में 22 एंबुलेंस गाड़ियां उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त 15 जेल वैन भी इस काम के लिए उपलब्ध रहती हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News