लुधियाना: कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले आए सामने, 19 की मौत
punjabkesari.in Saturday, May 08, 2021 - 07:23 PM (IST)

लुधियाना: लुधियाना में कोरोना ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1223 का आंकड़ा छुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आज लुधियाना में 1223 मामलों के साथ 19 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसी के साथ राहत भरी खबर ये है कि आज कुल 1048 लोग ठीक होकर घर लौटे। इसी के साथ आज के आंकड़ों को मिलाए तो जिले में अब तक 65266 लोग पॉजिटिव आ चुके है। इसी के साथ 1528 अब तक मौत का शिकार हुए है। जिले में 11368 एक्टिव केस है जबकि 52370 रिकवर हुए है।