Ludhiana : नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली झगड़े में पिता को उतारा मौ'त के घाट

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2024 - 04:50 PM (IST)

लुधियाना (राज) : जीवन नगर इलाके में एक नशेड़ी बेटे ने पत्थर मार कर अपनी पिता को मौत के घाट उतार दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग बाहर आए और फरार हो रहे बेटे को पकड़ लिया। इसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर थाना फोकल प्वाइंट और चौकी जीवन नगर की पुलिस पहुंची। लोगों ने आरोपी बेटे सूरज बहादुर को पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक लक्षमण बहादुर है, जोकि मूल रूप से नेपाल के रहने वाले है। 

यह भी पढ़ें : CM मान ने संगत को दी Hola Mohalla की बधाई, किया Tweet

जानकारी के मुताबिक घटना 24 मार्च रात की है। किशन बहादुर ने बताया कि उसके मृतक लक्ष्मण बहादुर उसके ससुर है, जोकि जीवन नगर इलाके में किराए के कमरे में रहते है। उसकी सास की मौत हो चुकी है। उसका साला सूरज बहादुर है। इसके अलावा उसके ससुर की दो बेटियां है। सूरज मजदूरी करता और शराब पीने का आदि है। उसकी शादी हुई थी, मगर उसका तलाक हो चुका था। उसका अक्सर अपने पिता के साथ किसी न किसी बात लेकर बहस या झगड़ा होता रहता था। बीते रविवार की रात को को सूरज होली खेल कर अपने कमरे में गया। उसने बहुत शराब पी रखी थी। जब वह कमरे में गया तो उसकी पिता के बहस होने लगी और उनमें झगड़ा हो गया। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि सूरज ने ईंट-पत्थर से सिर पर हमला कर दिया था। सूरज ने पत्थर मार कर पिता की आंख तक फोड़ दी थी। शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग इक्ट्ठा हो गए थे। जब सूरज भाग रहा था, तब लोगों ने पकड़ लिया था। जब उन्होने अंदर जाकर देखा तो लक्ष्मण बहादूर की मौत हो चुकी थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। कुछ मिनटों में पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी दलबीर सिंह के मुताबिक आरोपी सूरज को काबू कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसे अदालत पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News