Ludhiana: F&CC चुनाव प्रक्रिया पूरी, जल्द घोषित हो सकते हैं नतीजे

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2026 - 12:59 PM (IST)

लुधियाना (हितेश) : नगर निगम लुधियाना के F&CC के 2 मेंबरों को लेकर चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है। यह प्रोग्राम लुधियाना के गुरु नानक भवन में हुआ, जहां मीडिया को एंट्री नहीं दी गई। इसके साथ ही महिला पार्षदों के रिश्तेदारों को भी अंदर नहीं जाने दिया। गुरुनानक देव भवन के अंदर सिर्फ पार्षदों व विधायकों को एंट्री दी जा रही है। मीडिया व पार्षदों के प्रतिनिधियों को भी एंट्री नहीं दी गई। यही नहीं पार्षदों को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है।

इस मके पर भारी पुलिस फोर्स की तैनात की गई। बता दें कि इस वोटिंग प्रक्रिया में 2 पदों के लिए कुल 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 2 उम्मीदवार सत्तापक्ष यानी आम आदमी पार्टी के हैं जबकि एक उम्मीदवार कांग्रेस और एक भाजपा से है। इस वोटिंग के नतीजे  दोपहर के बाद घोषित होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी की ओर से विधायक मदन लाल बग्गा और विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के पुत्र उम्मीदवार हैं। वहीं कांग्रेस ने गौरव भट्टी और भाजपा ने रूची गुलाटी को उम्मीदवार बनाया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News