Ludhiana : क्लर्क भर्ती परीक्षा देने पहुंचा जाली कैंडिडेट, पुलिस ने दबोचा

punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2023 - 04:47 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि) : लुधियाना के सेखेवाल के सरकारी स्कूल में किसी कैंडिडेट की जगह पेपर देने आए अन्य दूसरे व्यक्ति को पुलिस ने काबू किया है। दरअसल स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की और से क्लर्क भर्ती परीक्षा ली जा रही थी जिसमें यह जाली कैंडिडेट फिरोजपुर के किसी कैंडिडेट की जगह पेपर देने आया था। बायो मैट्रिक में इसके फिंगर प्रिंट रिकॉर्ड करने के बाद जब रीवेरिफिकेशन के लिए भेजे तो वहां पर फिंगर प्रिंट मैच नहीं हुए। इसका आधार कार्ड भी नकली बताया जा रहा है। राज सिंह गांव खुंदर हिथाद जिला फिरोजपुर सही कैंडिडेट है जिसकी जगह पर यह जाली कैंडिडेट हरनेक सिंह पेपर देने पहुंचा था। ए.सी.पी. नार्थ सुमित सूद के अनुसार हरनेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। डी.ए. लीगल से राय लेने के बाद बनती धारा के अनुसार मामला दर्ज किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News