लुधियाना: पंजाब पुलिस का नकली इंस्पेक्टर गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Oct 17, 2018 - 07:56 PM (IST)

लुधियाना: पंजाब में फर्जी पुलिसवालों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस ने आज एक नकली इंस्पैक्टर को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस ने लुधियाना मलेरकोटला रोड पर स्कोडा कार में जा रहे एक नकली इंस्पैक्टर को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति की पहचान धर्मेन्द्र सिंह वासी गांव डागो के तौर पर हुई है। पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि उसने टोल टैक्स से बचने के लिए नकली इंस्पैक्टर का आई.डी. कार्ड बनवाया था। वह पोस्ट गैजुएट पास है। उसने यह कार्ड इंटरनेट से डाउनलोड किया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News