लुधियाना में शातिर जालसाज की घिनौनी चाल, धोखाधड़ी का पूरा खेल जान उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 10:16 AM (IST)

लुधियाना (राज): अपनों पर अंधविश्वास कभी-कभी कितना भारी पड़ सकता है, इसका ताजा उदाहरण शहर में देखने को मिला है। एक शातिर ठग ने सोची-समझी साजिश के तहत एक परिवार को अपने झांसे में लिया और उनके नाम पर क्रेडिट कार्ड व लोन निकलवाकर लाखों की चपत लगा दी। थाना डाबा की पुलिस ने इस मामले में आरोपी अनिल कुमार और उसकी मां रीना देवी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में किरणजीत कौर ने बताया कि आरोपी अनिल कुमार ने उन्हें अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसा लिया था। आरोपी ने पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों के अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए। इतना ही नहीं, उसने परिवार के नाम पर क्रेडिट कार्ड भी बनवा लिए। शातिर अनिल ने बड़ी चालाकी से इन सभी क्रेडिट कार्ड्स के साथ अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी लिंक कर दी। इसका नतीजा यह हुआ कि कार्ड से होने वाले ट्रांजेक्शन की जानकारी परिवार को कभी मिली ही नहीं। उसने अपनी मर्जी से इन कार्ड्स का इस्तेमाल किया और परिवार के नाम पर बैंक से लोन भी ले लिया। धोखाधड़ी की हद तो तब हो गई जब आरोपी ने लोन और क्रेडिट कार्ड के जरिए निकाली गई भारी-भरकम राशि अपनी माता रीना देवी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी। जब पीड़िता को इस हेर-फेर का पता चला, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।फिर उसने शिकायत पुलिस को दी। शिकायत की गहन जांच के बाद अब पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News