ढाई करोड़ की हैरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2019 - 07:01 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) की पुलिस टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 नशा तस्करों को ढाई करोड़ की हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंधी आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए एस.टी.एफ. के लुधियाना-फिरोजपुर रेंज के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबीर खास ने सूचना दी कि दो तस्कर अमृतसर की तरफ से हैरोइन की खेप लेकर जालंधर बाईपास चौक में आ रहे हैं। 

जिस पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए जालंधर बाईपास चौक में दो व्यक्तियों को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली गई तो उनके पास से 500 ग्राम हैरोइन की खेप बरामद की गई। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह पुत्र सुखवंत सिंह और प्रभजीत सिंह पुत्र मोहन सिंह के तौर पर हुई है। थाना सलेम टाबरी में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरु कर दी गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News