Ludhiana : बाजार में शराब की बोतलें तोड़ते हुए भागा शराब तस्कर! पुलिस ने दबोचा

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 08:47 PM (IST)

लुधियाना (स्याल) : नगर के व्यस्ततम व भीड़भाड़ वाले क्षेत्र तालाब मंदिर रोड से एक व्यक्ति शराब की भरी बोतलें तोड़ता हुआ भाग रहा था। पीछा कर रही पुलिस ने गुड मंडी में आरोपी को धर दबोचा। 

जानकारी के अनुसार आरोपी नकली शराब बेचने का कार्य करता है। जब पुलिस को इसकी भनक लगी तो उसका पीछा किया। आरोपी  हाथ में शराब की बोतले लेकर दौड़ पड़ा और तालाब मंदिर रोड, मिनी गुड मंडी आदि बाजारों से शराब की बोतले तोड़ते हुए भाग रहा था। पीछा कर रही पुलिस ने गुड मंडी में आरोपी को दर दबोचा। सूत्र बताते हैं कि एक आदमी के बोतल लगने से वह घायल भी हो गया है। प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र में शराब की गंदी बदबू इतनी फैल गई कि दुकानदारों ने सड़क को पानी से धोया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News