किस्मत हो तो ऐसी! मनदीप बराड़ पर बरसी लॉटरी की बंपर खुशियां, रातों-रात बने मालामाल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 10:06 AM (IST)

लुधियाना: कहते हैं कि जब किस्मत मेहरबान होती है तो इंसान की जिंदगी रातों-रात बदल जाती है। ऐसा ही कुछ गांव सुनतानपुरियां के मनदीप बराड़ के साथ हुआ है। पंजाब स्टेट डियर क्वार्टरली-1000 लॉटरी ड्रॉ में 50 लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार निकला है। इस खबर के बाद लॉटरी विजेता की किस्मत चमकने की चर्चा है।

जानकारी के अनुसार, लॉटरी का प्रथम पुरस्कार टिकट नंबर A-8647 पर निकला है। यह टिकट रत्न लॉटरी एजेंसी, बठिंडा द्वारा बेची गई थी, जिसे सरदूलगढ़ की स्वर्ण मनी लॉटरी एजेंसी के माध्यम से बेचा गया था। इस ड्रॉ में विजेता को 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। रत्न लॉटरी एजेंसी के मालिक उमेश गर्ग ने बताया कि पंजाब स्टेट डियर क्वार्टरली लॉटरी का ड्रॉ हर तीन महीने में एक बार आयोजित किया जाता है। इससे पहले वर्ष 2025 में पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर का 11 करोड़ रुपये का प्रथम पुरस्कार भी उनकी एजेंसी द्वारा बेची गई टिकट पर निकला था। उन्होंने बताया कि अब 24 अक्टूबर को नागालैंड स्टेट डियर पूजा बंपर का ड्रॉ आयोजित होने जा रहा है, जिसमें प्रथम पुरस्कार की राशि 3 करोड़ रुपये गारंटीड रखी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News