Ludhiana : घर में चल रहा था जिस्मफिरोशी का धंधा, महिला गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2023 - 11:46 PM (IST)

लुधियाना (अनिल) : थाना जोधेवाल की पुलिस ने जिस्मफिरोशी का धंधा करवाने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गुरमुख सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कैलाश नगर की नंदा कालोनी में एक महिला अपने घर में महिलाओं व पुरुषों को बुलाकर जिस्मफिरोशी का धंधा करवा रही है। जिसके बाद थाना प्रभारी ने कारवाई करते हुए मौके पर थानेदार अवतार सिंह की पुलिस टीम को रोड करने भेजा। पुलिस ने कारवाई करते हुए वहां से एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला की पहचान सुनीता देवी पत्नी सुरेश राम निवासी नंदा कालोनी के रूप में की है। पुलिस ने महिला के खिलाफ थाना जोधेवाल में मामला दर्ज कर लिया है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News