Ludhiana में शर्मनाक कांड: मकान मालिक ने नहाते समय बनाई महिला की Video और फिर Blackmail कर...

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 09:37 AM (IST)

लुधियाना(राज): महानगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक मकान मालिक की दरिंदगी और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक विवाहिता ने मौत को गले लगा लिया। आरोपी मकान मालिक उसे अश्लील वीडियो के जरिए लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतका के पिता को उसके रिश्तेदार ने फोन पर सूचना दी कि उसकी बेटी ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, मरने से पहले मृतका ने अपने मोबाइल फोन पर अलग-अलग वीडियो रिकॉर्ड किए थे। इन वीडियो में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार मकान मालिक सतनाम सिंह और पुष्पा को ठहराया है। मृतका ने रोते हुए बताया कि जब वह नहा रही थी, तो आरोपी ने छिपकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। पीड़िता ने वीडियो में खुलासा किया कि आरोपी उस वीडियो के दम पर उसे बार-बार ब्लैकमेल कर रहा था और उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा था। आरोपी की जबरदस्ती और लगातार मिल रही मानसिक प्रताड़ना के कारण गहरे तनाव में थी।

आखिरकार, कोई रास्ता न बचता देख उसने मजबूरन आत्मघाती कदम उठा लिया। शिकायतकर्ता के बयानों और मोबाइल वीडियो को आधार बनाकर पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मकान मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News