Ludhiana: कुंवारा बनकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, खींची अश्लील तस्वीरें और फिर...

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 09:10 AM (IST)

लुधियाना(राज): प्यार का झांसा देकर और खुद को कुंवारा बताकर एक युवती की जिंदगी बर्बाद करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है, आरोपी प्रोहित कुमार सिंघल ने साजिश के तहत न केवल अपनी असलियत छुपाई बल्कि युवती को नशीली दवाएं देकर उसका शारीरिक शोषण भी किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने खुद को कुंवारा बताकर उसके साथ रिश्ता कायम किया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। विश्वास जीतने के लिए आरोपी ने शादी की फर्जी तस्वीरें भी खिंचवाईं और हद तो तब हो गई जब उसने अपने पासपोर्ट आवेदन में पीड़िता को अपनी पत्नी के रूप में दर्ज कर दिया। जब पीड़िता को उसकी असलियत का पता चला तो आरोपी ने अपनी काली करतूतों पर उतर आया। उसने पीड़िता की कुछ अर्ध-नग्न तस्वीरें खींच ली थीं, जिन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और मोटी रकम वसूलने लगा।

आरोपी यहीं नहीं रुका, वह पीड़िता को डराने-धमकाने के साथ-साथ नशीली दवाएं भी देता रहा ताकि वह उसके चंगुल से निकल न सके। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयानों और शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी प्रोहित कुमार सिंघल और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की अगली कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News