लुधियाना की बेटी ने क्रैक किया UPSC एग्जाम, शादी के 2 साल बाद शुरू की थी तैयारी

punjabkesari.in Saturday, Sep 25, 2021 - 11:59 AM (IST)

लुधियाना (विक्की): कहते हैं कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए हमेशा लक्ष्य पर निगाहें रखकर मेहनत की जाए तो एक न एक दिन मंजिल मिल ही जाती है। इस बात को प्रमाणित कर दिखाया है लुधियाना की बेटी और दिल्ली की बहू सतिंद्र कौर ने जिसने शादी के 6 साल बाद तीसरी अटैंप्ट में यू.पी.एस.सी. एग्जाम क्रैक किया है।यू.पी.एस.सी द्वारा आज शाम जारी किए गए नतीजों में जब सतिंद्र कौर ने अपना 563वां स्थान देखा तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परीक्षा पास करने वाली सतिंद्र की शादी 6 वर्ष पहले 2015 में दिल्ली के ध्रुव के साथ हुई थी। उसने यू.पी.एस.सी. की तैयारी शादी के 2 साल बाद शुरू की।

दुगरी निवासी इस कैंडीडेट के पिता हरमेल सिंह सेवानिवृत्त ई.टी.ओ. हैं जबकि माता बलवीर कोर हाऊस वाइफ हैं। माता ने बताया कि पिछले 4 वर्ष से ही उनकी बेटी दिल्ली में ही यू.पी.एस.सी. एग्जाम की तैयारी कर रही थी और 2 बार असफल होने के बावजूद उसने हार नहीं मानी। दृढ़ निश्चय के साथ तैयारी करते हुए आज उसने अपने सपने को साकार कर लिया है। परिवार में सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाली पहली बेटी सतिंद्र बी.सी.एम. आर्य स्कूल शास्त्री नगर से 12वीं पास है जबकि एल.सी.ई.टी. से उसने बी.टैक करने के बाद दिल्ली से ही एम.बी.ए. पास की। सतिंद्र ने बताया कि वह लोक सेवा में आकर उन समस्याओं को दूर करना चाहती है जिन्हें वह समाज में आम लोगों के साथ घटित होता देखती है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News