लुधियाना की मशहूर Sweets पर पड़ गया पंगा! VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 01:11 AM (IST)

लुधियाना: शहर की मशहूर Sweets shop से जुड़ा एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर बिस्किट के एक सीलबंद पैकेट के अंदर कीड़े दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पैकेट खोलने पर उसमें करीब 7-8 कीड़े मिले।

वीडियो सामने आने के बाद यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में एक व्यक्ति बिस्किट के पैकेट को दिखाते हुए उसके अंदर मौजूद कीड़ों की ओर ध्यान दिलाता नजर आ रहा है। दावा है कि पैकेट बाहर से बंद था और इसके बावजूद उसके अंदर कीड़े पाए गए।

मामला सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और पैकेजिंग को लेकर उठ रहा है। अगर सीलबंद पैकेट के अंदर वास्तव में कीड़े पाए गए हैं तो यह कैसे हुआ और इसके लिए जिम्मेदारी किसकी बनती है, यह जांच का विषय है।

फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने Sweets से जुड़े खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि खाद्य सुरक्षा विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर कोई कार्रवाई करता है या नहीं और जांच में बिस्किट के पैकेट में कीड़े मिलने की असल वजह क्या सामने आती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News