Ludhiana : ज्वैलरी शॉप में शातिर महिला का कारनामा, किया हाथ साफ
punjabkesari.in Friday, Sep 01, 2023 - 08:15 PM (IST)

लुधियाना (राम): 33 फुटा राम नगर इलाके में गिफ्ट ज्वैलर के मालिक ने दुकान पर शातिर महिला को चांदी की पायल चोरी करते समय पकड़ लिया। दुकानदार के बेटे ने महिला को सी.सी.टी.वी. कैमरे में देखा था। इसके बाद उसने पिता को बताया। दरअसल, ज्वैलर का बेटा दैविक कुछ समय पहले ही घर आराम करने गया था। सी.सी.टी.वी. कैमरों के जरिए ऑनलाइन पिता के साथ वह बातचीत कर रहा था।
इस बीच महिला ग्राहक बनकर पायल खरीदने आई। दैविक मुताबिक उसके पिता ने कैमरे की वॉयस बंद नहीं की थी। वह महिला को पायल दिखाने लगे। इस दौरान उसे महिला की हरकतें कैमरों में संदिग्ध लगी। इसके बाद उसने लगातार सी.सी.टी.वी. पर नजर रखी। काफी देर महिला ने पिता को बातों में उलझाए रखा। पिता का ध्यान भटकाने के लिए उसने कई अन्य सामान खरीदने और दिखाने को कहा। महिला ने चालाकी से पायल चोरी करके बैग में डाली तो कैमरा देख उसने तुरंत पिता को सूचित किया। करीब एक घंटे तक शातिर महिला को लोगों ने दुकान पर बैठाए रखा। दुकानदार ने बताया कि चौकी मुंडिया की पुलिस को महिला सौंप दी है।