Ludhiana : चोरों ने एन.आर.आई. के घर पर बोला धावा, एक गिरफ्तार
punjabkesari.in Thursday, Nov 30, 2023 - 04:27 PM (IST)

लुधियाना (राज): बी.आर.एस. नगर स्थित एन.आर.आई. की बंद पड़ी कोठी में दो युवक चोरी करने के लिए घुसे। जब एन.आर.आई. के भतीजे को पता चला तो वह तुंरत पहुंच गया। आरोपी धक्का देकर फरार हो गए, जिनमें से एक को पुलिस को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान कुंदन कुमार के रूप में हुई है, जबकि उसके साथी की अभी पहचान नहीं हुई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस शिकायत में गांव जड़तोली के रहने वाले गुरवीर सिंह ने बताया कि उसके ताया राजवंत सिंह विदेश गए हुए है। उनका बी.आर.एस. नगर मकान है, जिसकी देखभाल वह करता है। बुधवार को दो युवक उसके ताया के मकान में चोरी की नीयत से घुस गए थे। उन्हे किसी ने बताया तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गए। आरोपी उन्हे धक्का देकर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी कुंदन कुमार को काबू कर लिया है, जोकि गांव बाड़ेवाल का रहने वाला है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।