पंजाब में Firing, कार पार्क करने को लेकर भिड़े दो गुट, माहौल तनावपूर्ण
punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2023 - 11:10 PM (IST)

लुधियाना (तरुण) : शनिवार देर सांय किप्स मार्किट परिसर के बाहर कार पार्क करने को लेकर 2 पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष खासा अडियल निकले ओर देखते ही देखते हंगामा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने पिस्तौल से फायर कर दिया। एकदम से हुए फायर से इलाके में दहशत का माहौल बन गया ओर दोनों पक्ष के कई लोग आमने-सामने हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी अनुसार एक कार चालक किप्स मार्किट के बाहर कार को बाहर निकाल रहा था। तभी कार को आगे पीछे करने की बात को लेकर दूसरे कार चालक की पहले कार चालक से बहस हो गई। दोनों ही कार पीछे करने को राजी नही हुए और माहौल गर्मा गया। जिसके बाद परिवार के साथ आए एक कार चालक ने पिस्तौल निकाली और फायर कर दिया। पिस्तौल से हुए फायर के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया ओर दोनों पक्ष के कई लोग वहां आमने-सामने हो गए। देर रात तक दोनों पक्षों के लोग थाना डिवीजन नंबर 5 के भीतर मौजूद थे। दोनों पक्ष की ओर रसूखदार अफसर ओर राजनेता की सिफारिशों का दौर चलने लगा।
इस संबधी थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कार पार्क करने को लेकर विवाद हुआ। दोनों पक्ष के कार चालक परिवार के साथ थे। एक पक्ष की ओर से पिस्तोल से फायर हुआ है। फिलहाल कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।