Ludhiana : महिला से होटल में छेड़छाड़, दूसरे कमरे में ठहरे व्यक्ति ने दिया घटना को अंजाम
punjabkesari.in Monday, Dec 04, 2023 - 04:38 PM (IST)

लुधियाना (राज): शहर के एक होटल में रुकी दिल्ली की महिला के साथ एक व्यक्ति ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने इस संबंध में थाना पीएयू की पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद थाना पीएयू की पुलिस ने आरोपी बलजिंदर सिंह वालियां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस शिकायत में महिला ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है। वह किसी काम से लुधियाना आई थी। वह यैस बैंक के नजदीक एक होटल में रुकी हुई थी। उसके साथ वाले कमरे में आरोपी बलजिंदर सिंह रूका हुआ था। जब सुबह वह चाय पीकर कमरे के बाहर टहल रही थी। जब आरोपी ने उसे पकड़ लिया और जबरन अपने कमरे में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और उसके साथ अश्लील हरकतें की। उसने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे धमकी और खुद भाग गया।