कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में मचा घमासान, पूर्व CM चन्नी को लेकर उठी यह मांग

punjabkesari.in Tuesday, Mar 15, 2022 - 04:24 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को जीत के बाद कांग्रेस की हार हुई है। चुनावों में कांग्रेस की करारी हार को लेकर विधायकों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। इसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी में घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से नाराज दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के विभिन्न नेताओं का कहना है कि चुनावों से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के चेहरा घोषित करने से ही कांग्रेस की हार हुई है और उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाए। वहीं नेता दर्शन बराड़ का बयान सामने आया है चरणजीत सिंह चन्नी के भाई ने कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ा था परन्तु उन्होंने उसे नहीं रोका। चन्नी को पार्टी से निकाल देना चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि सुनील जाखड़ व चन्नी को बाहर निकाल कर सारी पॉवर नवजोत सिंह सिद्धू को देनी चाहिए। इसी दौरान कांग्रेस विधायक गुरप्रीत सिंह जी.पी. का बयान सामने आ रहा है कि कांग्रेस चुनाव चरणजीत सिंह चन्नी के कारण हारी है। उन्होंने कहा कि अगर नवजोत सिद्धू सी.एम. चेहरा होते तो कांग्रेस के खाते में 50 के करीब सीटें होतीं। 

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि चन्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद पार्टी ने सी.एम. चेहरा जरूर नहीं समझा। उन्होंने कहा कि चन्नी पार्टी की लायबिलटी (देनदार) है। उनके लालच ने पार्टी का नुक्सान किया है। कांग्रेस हाईकमान ही नहीं बल्कि उनके लालच ने खुद चन्नी और पार्टी का नुक्सान किया है। बता दें इससे पहले भी ट्वीट करके  सुनील कुमार जाखड़ ने सीधे तौर पर चरणजीत सिंह चन्नी और सीनियर नेता अम्बिका सोनी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चन्नी पार्टी की लायबिलटी (देनदार) है। उनके लालच ने पार्टी का नुक्सान किया है। जाखड़ ने एक खबर में चन्नी को कांग्रेस का एसैट्ट (संपत्ति) करार देने पर कहा कि आप मजाक कर रहे हो। ईश्वर का शुक्रिया है, चन्नी को उस पंजाबी महिला (अम्बिका सोनी) ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में राष्ट्रीय खजाना नहीं इकरार दे दिया, जिसने पहली बार चन्नी का नाम मुख्यमंत्री के लिए दिया था। जाखड़ ने कहा कि चन्नी अम्बिका सोनी के लिए एसैट्ट हो सकते हैं परन्तु पार्टी के लिए सिर्फ लायबिलिटी हैं। कांग्रेस हाईकमान ही नहीं बल्कि उनके लालच ने खुद चन्नी और पार्टी का नुक्सान किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News