बिक्रम मजीठिया का दावा: संजीव अरोड़ा से जुड़े अकाउंट और प्रॉपर्टी ED जांच के घेरे में, बोले- ''पिक्चर अभी बाकी है...''

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 12:57 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर शनिवार सुबह ED की टीम ने रेड की है। इसे लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने X पर एक और पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, '' सब पकड़े जाएंगे.. ED को संजीव अरोड़ा से जुड़ी फर्मों के फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन में कथित तौर पर कई गंभीर गड़बड़ियां मिलीं है। क्या 157.12 करोड़ रुपए की नकली बिक्री और बोगस एक्सपोर्ट कथित तौर पर शेल एंटिटी और नकली खरीद बिल के जरिए तैयार किए गए थे? बड़ी गड़बड़ में 102.50 करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट कथित तौर पर सिर्फ़ 2 UAE एंटिटी के जरिए किया गया था।

बिक्रम मजीठिया ने आगे लिखा, ''ED को शक है कि FEMA नियमों का उल्लंघन करके संबंधित विदेशी एंटिटी के जरिए फंड की राउंड-ट्रिपिंग की गई है। विदेशी एंटिटी फोर्टबेल टेलीकॉम FZCO कथित तौर पर फोर्टबेल गैजेट्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ी थी, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह हेमंत सूद और चंद्रशेखर से जुड़ी है। ED ने संजीव अरोड़ा को हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड का डायरेक्टर, प्रमोटर और बड़ा शेयरहोल्डर बताया, जो जांच के दायरे में आया। ये भी खबर मिली है कि, एक्सिस बैंक, SBI, HDFC, ICICI और कोटक महिंद्रा समेत कई बैंक अकाउंट ED के अटैचमेंट में आ गए हैं। 

मजीठिया ने आगे कहा कि, नेटवर्क से जुड़े डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स को भी ED ने कुछ समय के लिए अटैच कर लिया है। जांच के दौरान लुधियाना, मोहाली और गुरुग्राम में मौजूद रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज को भी कथित तौर पर अटैच किया गया है, जिसमें लग्जरी अपार्टमेंट प्रॉपर्टी और कमर्शियल लैंड पार्सल शामिल हैं। ED ने जांच से जुड़ी प्रॉपर्टीज के विड्रॉल, ट्रांसफर, सेल, लीज़ और एलियनेशन पर 180 दिनों के लिए पूरी तरह से रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। आखिर में बिक्रम मजीठिया ने लिखा, ''पिक्चर अभी बाकी है....।''

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News