मजीठिया ने सुखपाल खैहरा को मिलाया फोन! बुलडोजर Action को लेकर घेरी AAP सरकार..
punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 03:03 PM (IST)
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के घर पर “पीला पंजा” चलाने को लेकर पंजाब सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कड़ी निंदा की है। मजीठिया ने सुखपाल सिंह खैहरा से फोन पर बातचीत कर पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा की जा रही कथित धक्केशाही की जानकारी ली।
मजीठिया ने सरकार पर आरोप लगाया कि पंचायत विभाग ने बिना कोई नोटिस दिए जेसीबी (JCB) मशीन से तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई को “खुलेआम गुंडागर्दी” करार दिया। बिक्रम सिंह मजीठिया ने स्पष्ट किया कि वह इस कठिन समय में सुखपाल सिंह खैहरा के साथ खड़े हैं। उन्होंने सरकार की इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है।

