जालंधर के वडाला चौक में मशहूर मार्बल की दुकान पर बड़ा हादसा, दहले लोग

punjabkesari.in Friday, Aug 15, 2025 - 12:07 PM (IST)

जालंधर : जालंधर के वडाला चौक में दर्दनाक हादसे की खबर सामने है। जानकारी के अनुसार गणपित मार्बल शॉप पर एक व्यक्ति पर मार्बल गिर गया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति चाय पी रहा था तो इसी दौरान उस पर डबल लेयर पर खड़ा किया मार्बल उस पर आ गिरा जिससे वह मार्बल के नीचे दब गया। तकरीबन आधा घंटे वह मार्बल के नीचे दबा रहा। 

इस हादसे की सूचना मार्बल शॉप के मालिक को दी तो मालिक ने आकर तुरंत गंभीर हालत में व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल वहां शॉप पर मौजूदा लोगों के बयान के आधार पर कि व्यक्ति की हालत काफी नाजुक है। वह तकरीबन आधा घंटा मार्बल के नीचे दबा रहा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News