नगर निगम में बड़ा हादसा: जेनरेटर बैटरा फटने से 2 कर्मचारियों की आंखों में पड़ा तेजाब

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 04:20 PM (IST)

अबोहर (सुनील भारद्वाज): स्थानीय नगर निगम में आज उस समय बड़ा हादसा सामने आया। जब निगम के पांच साल पूरे होने पर वहां पर विदाई समागम चल रहा था और अचानक जैनरेटर का बैंटरा फटने से उसका तेजाब दो कर्मचारियों की आंखों में पड़ गया जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के अनुसार आज प्रात: से ही नगर निगम में विदाई समागम चल रहा था, तो इस दौरान निगम में जेनरेटर की जरूरत महसूस हुई ।  बिजली जाने पर जैनरेटर स्टार्ट न हुआ तो दो निजी बिजली कर्मचारी संजय व राजू जैनरेटर सैट का बैटरा निकालकर उसे ठीक कर रहे थे तो अचानक स्पार्किंग होने से बैंटरे का कुछ हिस्सा फट गया। जिससे तेजाब उनकी आंखों में पड़ गया और वे चीखने चिल्लाने लगे।

इस दौरान वहां पर मौजूद निगम के अन्य कर्मचारियों व बिटटू नरुला ने उनकी आंखों को धुलवाया ताकि तेजाब का असर आंखों पर न हो। स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें तुरत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों के अनुसार उनका उपचार चल रहा है और नेत्र विशेषज्ञों को बुलाकर आखों का चैकअप करवाया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News