बड़ा हादसा टला: बिजली तारों से टकराई ट्रॉली, देखते ही देखते लगी आग

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 08:19 PM (IST)

गुरदासपुर (हरमन): गुरदासपुर के दौरागला रोड पर गांव सड्डा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से टकरा गई। बिजली की तारों के संपर्क में आने से ट्रॉली में अचानक आग लग गई। ट्रॉली के ऊपर लदी पराली ने तुरंत आग पकड़ ली, जिससे आग की लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं।

घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक इंचार्ज सतनाम सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और यातायात को सुरक्षित रूप से संचालित किया। ट्रैफिक इंचार्ज की सूझबूझ और तत्परता से किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई, जो कि बड़ी राहत की बात है।

हालांकि इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के ऊपर लदी पराली को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्थिति को शीघ्र ही नियंत्रण में ले लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News