पंजाब SIR के लिए तैयार: 74% से अधिक वोटरों की मैपिंग पूरी
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 06:33 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने एस.आई.आर. को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। आयोग के अनुसार पंजाब एस.आई.आर. के लिए पूरी तरह तैयार है और प्री-एस.आई.आर. प्रक्रिया के तहत अब तक 74 प्रतिशत से अधिक वोटरों की मैपिंग पूरी कर ली गई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, पंजाब की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य में कुल 2.14 करोड़ मतदाताओं में से 1.59 करोड़ से अधिक वोटरों की मैपिंग की जा चुकी है। सभी जिलों में यह कार्य समयबद्ध तरीके से सख्त निगरानी के साथ जारी है।
चुनाव आयोग ने बताया कि मैपिंग और सत्यापन की प्रक्रिया को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची पूरी तरह दुरुस्त की जा सके। उल्लेखनीय है कि पंजाब में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके मद्देनज़र एस.आई.आर. को एक अहम प्रक्रिया माना जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

