जालंधर में शुक्रवार को छुट्टी का ऐलान, सरकारी स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 12:21 PM (IST)

जालंधर: श्री सिद्ध बाबा सोढ़ल मेले को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मेले के मद्देनजर 25 सितंबर, शुक्रवार को जालंधर जिले में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन जिले के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

 Baba Sodhal Fair

डिप्टी कमिश्नर जालंधर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, श्री सिद्ध बाबा सोढ़ल मेले को ध्यान में रखते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में 25 सितंबर को सरकारी संस्थानों में नियमित कामकाज नहीं होगा। बता दें कि श्री सिद्ध बाबा सोढ़ल मेला जालंधर का प्रमुख धार्मिक मेला है, जिसमें हर साल पंजाब के अलग-अलग हिस्सों के अलावा दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले को लेकर शहर में पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

जिला प्रशासन की ओर से मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर भी काम किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस सरकारी छुट्टी के चलते 25 सितंबर को जालंधर जिले के सरकारी संस्थानों में सामान्य गतिविधियां बंद रहेंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News